
आइए जानते हैं सपने में किस जानवर के दिखने का क्या मतलब होता है
दोस्तों हम सपने अक्सर ही देखा करते हैं। रात को सोते समय देखे जाने वाले सपने कैसे हो सकते हैं हम इसका अनुमान भी नहीं लगा सकते। क्योंकि कई बार ऐसे सपने भी आ जाते हैं जिससे हमारा दूर दूर तक कोई नाता नहीं होता। किंतु कुछ सपने ऐसे भी होते हैं जिनसे हमारा संबंध किसी न किसी रूप में अवश्य होता है।
सपने में किस जानवर के दिखने का क्या मतलब होता है
परंतु सपनों की सच्चाई यही है कि सपनों की दुनिया बेहद अजीब होती है तथा यह इंसान के मन मस्तिष्क को एक अलग ही तरह से प्रभावित करती है। हम सब अपने सपनों में कभी-कभी जानवरों को भी देखते हैं जिसके पश्चात इन सपनों के बारे में जानने की इच्छा मन में उपजने लगती है। तो आइए चलिए जानते हैं कि सपने में किन-किन जानवरों को देखने का क्या क्या अर्थ होता है?
सपने में किस जानवर के दिखने का क्या मतलब होता है
(1) बछड़ा
स्वप्न में बछड़े का दिखना शुभ माना जाता है। इसका अर्थ यह होता है कि आप आत्मनिर्भर है तथा आपको धन की प्राप्ति होने वाली है।

(2) मछली
मछली को लक्ष्मी जी का सूचक माना जाता है। अतः सपने में मछली देखने का अर्थ है कि आपको धन की प्राप्ति होने वाली है।
( 3 ) पशु
सपने में आप यदि किसी पशु को देखते हैं तो इसका अर्थ यह है कि आपको व्यापार में लाभ होगा।
(4) सूअर देखना
स्वप्न में सूअर देखने का मतलब आपको कोई शारीरिक परेशानी हो सकती है।
( 5 ) लोमड़ी
अगर आपने सपने में लोमड़ी देखा है तो आपके किसी अच्छे दोस्त से आपको धोखा मिलेगा।
( 6 ) नेवला
कोई शत्रु जो आपके मन में है वह जल्दी दूर हो जाएगा।
(7) काला नाग
सपने में काला नाग का दिखना शुभ माना जाता है। इसका अर्थ यह है कि आप आर्थिक रुप से मजबूत होंगे तथा मान सम्मान में वृद्धि होगी।

(8) कुत्ता
सपने में कुत्ता अलग-अलग अवस्था में दिखाई देता है तथा इसका मतलब भी अलग-अलग होता है। अगर कुत्ता रोता हुआ दिखाई देता है तो इसका अर्थ बुरा समाचार मिलने वाला है।
( 9 ) बिल्ली
सपने में यदि बिल्ली दिखाई दे तो किसी से लड़ाई हो सकती है।
( 10 ) शेर
शेर यदि सपने में दिखाई देता है तो इसका अर्थ आपके रुके हुए काम पूरा होने वाले हैं। मुकदमे में जीत मिल सकती है।