कपूर के तेल से मिलता है इतना फायदा

कपूर के तेल से मिलता है इतना फायदा
कपूर का प्रयोग पूजा पाठ में तो किया ही जाता है परंतु आयुर्वेद में भी इसका बहुत महत्व है। यह हमारे कई स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं में चमत्कारिक लाभ देता है। बालों अथवा त्वचा से संबंधित परेशानियों में कपूर अथवा कपूर के तेल रामबाण की तरह कार्य करता है। इसके अलावा जले कटे के निशान को भी बेहतर करता है।
कपूर के तेल से मिलता है इतना फायदा
कपूर का प्रयोग आयुर्वेद में बहुत ही अधिक मात्रा में किया जाता है। इसके अतिरिक्त कपूर के इस्तेमाल का कोई दुष्प्रभाव भी नहीं होता है और यह हमारे घरों में आसानी से मिल भी जाता है। अतः इसका प्रयोग सरलता से किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल बालों में त्वचा पर और जोड़ों के दर्द में अधिक किया जाता है। इससे राहत शीघ्रता से मिलता है तो दोस्तों चलिए जानते हैं कपूर के फायदों के विषय में ।
कपूर के तेल से मिलता है इतना फायदा
फटी एड़ियों के लिए करें प्रयोग ———–
कपूर का इस्तेमाल फटी एड़ियों के लिए भी किया जाता है। इससे दरार मुलायम होकर भर जाते हैं। थोड़ा सा कपूर लेकर गर्म पानी में डाल दें तथा उसमें पैर भिगोए, उसके बाद स्क्रब करें। कुछ दिनों तक इस प्रक्रिया को अपनाते रहें और अपनी एड़ियों पर क्रीम अवश्य ही लगाएं। ऐसा करने से जल्द ही एड़ियों के दरार भर जाएंगे।
कपूर के तेल से मिलता है इतना फायदा
जलने का घाव के निशान पर ————-
अगर त्वचा आग से जल जाए या फिर त्वचा पर घाव अथवा खरोच आ जाए तो कपूर का प्रयोग करें लाभ मिलेगा । थोड़े से पानी में थोड़ी सी कपूर की मात्रा लेकर मिला लें तथा उसके बाद त्वचा पर लगाएं। ऐसा कुछ दिनों तक करने से जलने अथवा घाव के स्थान पर दाग नहीं रहते।
कपूर के तेल से मिलता है इतना फायदा
त्वचा के चकत्ते में सहायक———
यदि त्वचा पर लाल रंग के चकत्ते पड़ जाते हैं तो इस समस्या से कपूर राहत दिला सकता है। इसके लिए कपूर व पानी की थोड़ी मात्रा लेकर पेस्ट बनाएं तथा चकत्ते के स्थान पर लगा लें। यदि इस प्रक्रिया को आप कुछ दिनों तक करेंगे तो जल्दी बेहतर परिणाम मिलेगा।
कपूर के तेल से मिलता है इतना फायदा
बालों के लिए भी लाभकारी है कपूर————-
अगर आप बालों के झड़ने से परेशान हैं तो आप रोजाना नियमित रूप से कपूर के तेल से अपने सिर का मसाज करें। आपके बालों के झड़ने की प्रक्रिया बंद हो जाएगी। इसके अलावा कपूर के तेल का सिर में इस्तेमाल करने से बाल दोबारा उग आते हैं तथा साथ-साथ बाल जड़ से मजबूत भी बनते हैं।
कपूर के तेल से मिलता है इतना फायदा
सिर दर्द में लाभकारी—————
अगर सिर में दर्द होने लगे तो कपूर के तेल से सिर का मसाज करना चाहिए। ऐसा करने से दर्द में बहुत जल्दी राहत मिलता है।
कपूर के तेल से मिलता है इतना फायदा
मुहासे को करता है खत्म————–
चेहरे पर पिंपल, मुंहासे तथा दाग का होना आम बात है। परंतु इन समस्याओं से चेहरे की खूबसूरती प्रभावित होती है। ऐसे में कपूर का तेल चेहरे पर लगाना चाहिए। इसके प्रयोग से चेहरे पर मौजूद दाग धीरे-धीरे कम हो जाते हैं और मुंहासों का निकलना बंद हो जाता है। यही नहीं कपूर के तेल का प्रयोग आप हर तरह के त्वचा संबंधित समस्याओं में कर सकते हैं।
सर्दी जुकाम में देता है राहत————
सर्दी जुकाम में भी कपूर लाभकारी होता है। कपूर को सूंघने से बंद नाक खुल जाती है और सांस लेने में हो रही समस्या दूर हो जाती है।