जानिए वह 9 बातें जो शुक्रनीति के हिसाब से हमेशा दूसरों से छुपा कर रखना चाहिए

0
311
दूसरों से छुपा कर रखना चाहिए
 आचार्य शुक्राचार्य एक महान ज्ञानी के साथ-साथ एक अच्छे नीति कार भी थे। उनके द्वारा कही गई सदियों पहले की नीतियां आज भी मनुष्य जीवन में बहुत ही प्रासंगिक है। शुक्रनीति के अनुसार शुक्राचार्य ने कुछ ऐसी बातें बताए हैं जिसको हर हाल में दूसरों से छुपा कर रखना चाहिए । क्योंकि मनुष्य से जुड़ी इन बातों को अगर कोई जान जाए तो यह उसके लिए नुकसानदायक हो सकता है। तो आज हम ऐसे ही 9 बातों को बताएंगे जिसे दूसरों से छुपा कर रखनी चाहिए।। तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं वह 9 बातें।
 (1)  मान सम्मान
मान सम्मान का दिखावा करना कई लोगों की आदत होती है। परंतु ऐसी आदत मनुष्य के लिए ठीक नहीं होता। जब आप मान सम्मान का दिखावा करते हैं तो लोगों की नजर में आप के प्रति नफरत का भाव उत्पन्न हो सकता है। आपके अपने भी आपकी ऐसी आदत के कारण आप से दूरी बना सकते हैं।
 (2)  अपमान
  अपमान को भी हमेशा दूसरों से छुपा कर रखना चाहिए । यदि जीवन में कभी अपमान का सामना करना पड़ जाता है तो इस बात को हमेशा दूसरों से छुपा कर रखना चाहिए । इस बात को दूसरों से बताने पर आप को नुकसान उठाना पड़ सकता है। दूसरों को पता चलने पर वह लोग भी आपका मान-सम्मान करना छोड़ सकते हैं तथा इसके साथ ही आप उनकी नजरों में हंसी का पात्र भी बन सकते हैं।
 ( 3 ) मंत्र
भगवान की कृपा पाने के लिए बहुत से लोग भगवान की आराधना मंत्रों के साथ करते हैं। अतः आप अपने पूजा पाठ में जिस मंत्र का जाप कर रहे होते हैं उसके बारे में किसी के साथ भी चर्चा नहीं करना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि जो मनुष्य अपने पूजा पाठ व मंत्रों को गुप्त रखता है उसको ही अपने पुण्य कर्मों का फल प्राप्त होता है।
 (4) धन
 मनुष्य जीवन में धन बहुत ही अधिक महत्वपूर्ण होता है। मनुष्य को धन दौलत से ही सारी सुख सुविधाएं प्राप्त होती हैं। परंतु देखा जाए तो कई बार वही पैसा आपके लिए परेशानी का सबब भी बन सकता है। ऐसे में आप के धन की जानकारी जितने कम लोगों को हो उतना ही सही आपके लिए अच्छा माना जाता है वरना बहुत ऐसे लोग होते हैं जो धन की लालच में आपसे जान पहचान बढ़ा कर आप को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं।
दूसरों से छुपा कर रखना चाहिए
 ( 5 ) आयु
अपनी आयु के बारे में भी मनुष्य को हर किसी को नहीं बतानी चाहिए। अपन आयु को जितना ही छुपा कर रखा जाए उतना ही सही होता है। आपके आयु के बारे में पता चलने पर आपके विरोधी समय पाने पर इस बात का प्रयोग आप के खिलाफ भी कर सकते हैं।
 (6)  ग्रह के दोष
बहुत ऐसे लोग भी होते हैं जो ग्रह दोष से परेशान रहते हैं । जिसके कारण उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ता है । ऐसे में अपने ग्रह के दोष को दूसरों से छुपा कर रखना चाहिए वरना यह आपके लिए नई समस्याओं को जन्म दे सकता है। ग्रह समस्याओं में किए जा रहे हैं उपायों का वर्णन यदि किसी दूसरे के सामने कर दिया जाए तो उसका फल नहीं मिलता है।
 (7)  औषधि या चिकित्सा
यहां औषधि का तात्पर्य चिकित्सक से हैं। चिकित्सक ऐसा व्यक्ति होता है जो आपके बारे में कई निजी बातों को जानता है। ऐसे में आपके दुश्मन या आपसे ईर्ष्या करने वाले लोग चिकित्सक से मिलकर उसकी मदद से आपके लिए समाज में शर्मिंदगी और परेशानी खड़ा कर सकते हैं। अतः अपने औषधि अथवा चिकित्सक के बारे में जानकारी गुप्त रखना ही उचित होता है।
 (8)  काम क्रिया
 काम क्रिया की बातें किसी के साथ साझा नहीं करनी चाहिए। यह  पति और पत्नी के गुप्त बातों में से अत्यंत गुप्त बातें होती हैं। अतः पति-पत्नी की निजी बातों को किसी भी तीसरे मनुष्य से नहीं बताना चाहिए । किसी तीसरे को इस बात का पता चलना परेशानी तथा शर्म का कारण बन सकता है।
 (9) दान
 बहुत से लोग दूसरों की तारीफ पाने के लिए तथा लोगों के बीच अपनी महानता को साबित करने के लिए दान देते हैं। परंतु यह उचित नहीं होता। जो व्यक्ति अपने किए गए दान का दिखावा करता है उसके सारे पुण्य नष्ट हो जाते हैं। दान को हमेशा गुप्त रखना चाहिए तथा इसका दिखावा कभी नहीं करना चाहिए । वरना किए गए दान का फल नहीं मिलता है।