
पनीर स्वाद के साथ साथ सेहत के लिए भी होता है बेहतरीन, आप भी जानिए पनीर के सेवन के लाभ
अक्सर पनीर से बनी चीजें शाकाहारी लोगों की पहली पसंद होती है। पनीर खाने में स्वादिष्ट तो होता ही है साथ साथ साथ यह हमारे शरीर के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। पनीर के द्वारा कई प्रकार के व्यंजन बनाए जाते हैं जो बेहद ही लजीज होते हैं। जैसे पनीर के कोफ्ते , पालक पनीर , मटर पनीर, पनीर पराठा इत्यादि । पनीर खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही सेहतमंद भी होता है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम और फास्फोरस की मात्रा भरपूर पाई जाती है। अतः इसके कारण इसे अपने भोजन में शामिल करना बेहद आवश्यक है। तो आइए आज चर्चा करते हैं पनीर खाने के फायदों के बारे में।
——– पनीर के सेवन से हमारे शरीर में प्रोटीन की कमी की पूर्ति हो जाती है।
———– पनीर मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है।
———–आप इसे अपने मर्जी से कच्चा या पका कर दोनों ही तरह से सेवन कर सकते हैं।
————- पनीर का सेवन करने से हमारे हड्डियों तथा दांतों को मजबूती मिलती है ।
————— कैंसर के जीवाणुओं को भी दूर रखने में सहायक है पनीर का सेवन ।
————— पनीर के सेवन से दिल की बीमारी की संभावना में भी कमी आ जाती है।
————- पनीर में मौजूद ओमेगा 3, फैटी एसिड डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत ही लाभकारी होता है।
———– पनीर के सेवन से इंस्टेंट एनर्जी प्राप्त होती है।
———– पनीर में ऐसे कुछ फाइबर पाए जाते हैं जो भोजन को पचाने में हमारी सहायता करते हैं। अतः पनीर खाने से हमारी पाचन क्रिया सही बनी रहती है।
———- पनीर खाने से दुबलापन दूर हो जाता है ।
तो देर किस बात की है इन फायदों को देखते हुए आप भी शुरू कर दीजिए पनीर का सेवन और आनंद लीजिए स्वाद के साथ-साथ बेहतरीन सेहत का भी।