
यह घरेलू नुस्खा अपनाकर बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को रखा जा सकता है कंट्रोल में
आज के दौर के जीवन शैली में बहुत ही परिवर्तन आ चुका है। यही कारण है कि लोग अनेक प्रकार के शारीरिक समस्याओं से घिर गए हैं। आज के दौर में जिंदगी इतनी भागदौड़ भरी हो गई है कि किसी का भी खानपान नियमित व सही नहीं रहा है। यही कारण है कि लोग बहुत सारी गंभीर रोगों का शिकार हो जाते हैं। बहुत अधिक काम की वजह से लोग तनाव में रहते हैं तथा कम उम्र के ही ब्लड प्रेशर की समस्या से ग्रस्त हो जाते हैं। आज कल लोगों पर काम का प्रेशर इतना रहता है कि काम के तनाव के कारण ब्लड प्रेशर की समस्या कम उम्र के लोगों में भी तेजी से बढ़ रही है। ब्लड प्रेशर दो तरह का पाया जाता है। एक को लो ब्लड प्रेशर तथा दूसरे को हाई ब्लड प्रेशर कहा जाता है। इसमें इंसान के लिए हाई ब्लड प्रेशर सबसे अधिक खतरनाक होता है। नार्मल ब्लड प्रेशर 120/80 तक होता है। अगर आपका ब्लड प्रेशर इससे अधिक होता है तो आपको सचेत हो जाना चाहिए तथा आपको समझ लेना चाहिए कि आप दिल के गंभीर बीमारी की जकड़ में आ चुके हैं। यहां आपको बेहतर इलाज की जरूरत होती है ताकि आप इसे नियंत्रित कर सकें।
ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर समस्या से लगभग 50% से 60% लोग तो अवेयर ही नहीं होते। जबकि यदि अपने खानपान में कुछ आवश्यक चीजों को सम्मिलित कर ले तो हार्ट अटैक जैसी गंभीर समस्या से बच सकते हैं। इसके लिए मात्र एक गिलास गुनगुना पानी तथा तीन खजूर आपके दिल को सेहतमंद रख सकने में सक्षम है। जो लोग हाई ब्लड प्रेशर से ग्रस्त हैं उनको तो इस खास घरेलू नुस्खे का अवश्य ही प्रयोग करना चाहिए। परंतु यह ध्यान रहे कि इस बीच डॉक्टर द्वारा ली जा रही दवाइयों का सेवन करते रहना है। परंतु दवा के साथ ही इस नुस्खे को अपनाकर उच्च रक्तचाप जैसे गंभीर बीमारी को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। आप भी इसे अमल में लाकर लाभ ले सकते हैं।
इस घरेलू नुस्खे से लाभ लेने के लिए इसे नियमित तौर पर एक महीने तक अपनाना होगा। इसके अलावा आपको नियमित व्यायाम भी करना होगा। हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों को चाहिए कि वे जाड़े के मौसम के समय प्रतिदिन अपने नाश्ते में कम से कम तीन खजूर अवश्य सम्मिलित करें।
अब रही बात की इस परिस्थिति में किस प्रकार से खजूर तथा पानी का सेवन करना है तो चलिए हम इसे भी बता देते हैं। सुबह उठने के बाद नाश्ता लेने से पहले तीन खजूर चबाकर अच्छी तरह खाएं तथा इसके ऊपर से गुनगुना पानी पिए। यदि आप इस प्रक्रिया को लगातार एक महीने तक अमल में लाएंगे तो आपको धीरे-धीरे इसका फर्क खुद ही समझ आने लगेगा। यदि संभव हो तो आप इस नुस्खे को एक महीने बाद भी जारी रख सकते हैं। इससे आपको और भी फायदा होगा।