
सोने से पहले पुरुष किया करें दो इलायची का सेवन , मिलेंगे यह अद्भुत फायदे ———-
इलायची का प्रयोग भोजन में लगभग सभी घरों में किया जाता है। भोजन के अलावा इलायची का प्रयोग चाय अथवा दूध से बने कई व्यंजनों में भी किया जाता है। बहुत से लोग मुंह की दुर्गंध की समस्या से बचने के लिए इलायची चबाया करते हैं। कई गुणों से भरपूर इलायची हमारे लिए बहुत से मामलों में फायदेमंद होता है। आज हम इलायची के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे अपनाकर आप अपने सभी शारीरिक समस्याओं से निजात पा सकते हैं। दरअसल इलायची कई मायनों में हमारे लिए इतना फायदेमंद होता है कि जानने के बाद हैरानी होती है। जो लोग कमजोरी के शिकार होते हैं उन लोगों के लिए तो इलायची रामबाण इलाज होता है। तो चलिए जानते हैं कि पुरुषों की कौन सी कमजोरी में इलायची किस प्रकार फायदेमंद है।
(1) कमजोरी से छुटकारा दिलाता है इलायची
इलायची खाने से भूख बढ़ती है, इसके साथ-साथ इलाइची के सेवन से शरीर में ऊर्जा का स्तर बेहतर बना रहता है।
(2) मर्दों की दुर्बलता दूर करने में मददगार है इलायची
जिन्हें दुर्बलता की शिकायत है उनके लिए सोने से पहले इलायची का सेवन बेहतर रहता है। जो मर्द कमजोर ना हो वह भी सोने से पहले इलायची का सेवन करके इसके गुणों का लाभ ले सकते हैं। इसे दूध या गर्म पानी के साथ लेनी चाहिए। इलाइची का सेवन करने से पुरुष की नपुंसकता आहिस्ता-आहिस्ता समाप्त हो जाती है।
( 3 ) यूरिन इन्फेक्शन में राहत देता है इलायची
प्रतिदिन इलायची का सेवन यूरिन इन्फेक्शन की समस्या में भी राहत दिलाने में सहायक है। यह इंफेक्शन को शीघ्र ही सही करता है तथा साथ-साथ यूरिन को बढ़ाने में मदद करता है।
( 4 ) पाचन क्रिया को रखता है स्वस्थ
अक्सर यह देखा जाता है कि लोग उल्टा-सीधा आहार लेकर अपने पाचन क्रिया को खराब कर लेते हैं। ऐसे में इलायची बिगड़े हुए पाचन क्रिया में आपकी सहायता कर सकता है। प्रतिदिन इलाइची के सेवन से पाचन क्रिया बेहतर बना रहता है।
( 5 ) ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करता है इलायची
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी इलायची बहुत मददगार है । पोटेशियम तथा फाइबर की मात्रा इलायची में सही मात्रा में होती है जिससे ब्लड सरकुलेशन बराबर बना रहता है।