sattu Benefit in Hindi सत्तू के फायदे आइए जानते हैं इस बारे में
सत्तू क्या सत्तू के फायदे (sattu Benefit in Hindi) :- सत्तू के बारे में शायद आपको ज्यादा ना पता हो लेकिन हम आपको बता दे कि सत्तू अपने पोषक तत्व और स्वास्थ संबंधित अनेक रोगों के उपचार में प्रयोग के कारण अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। सत्तू खाने में अपने स्वाद के कारण काफी लोकप्रिय बन गया हैं। सत्तू एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जो प्राचीन काल से हमारे आहार का हिस्सा रहा है। लेकिन अभी कुछ लोगो को सत्तू के बारे में ज्यादा जानकारी नही है। इसलिए आज हम इस लेख में सत्तू के पोषक तत्व उसके फायदे और कुछ नुकसान के बारे में जानेंगे । इसलिए लेख को अंत तक ज़रूर पड़े यक़ीनन आप सत्तू के पोषक तत्व और उनसे होने वाले फ़ायदों (sattu Benefit in Hindi) के बारे में जानने के बाद इसे अपने आहार में ज़रूर शामिल करेंगे।
सत्तू के पोषक तत्व – Vitamin Mineral Of Sattu
आयरन
मैग्नेशियम
कैल्शियम
मैगनीज
फाइबर
सत्तू के फायदे – Benefit Of Sattu
सत्तू अपने स्वाद और अपने स्वास्थ्यवर्धक फ़ायदों के लिए काफी लोकप्रिय खाद्य पदार्थ हैं। भारतीय घरों में लोग इसे स्वाद के कारण काफी व्यापक तरीके से उपयोग करते हैं। सत्तू को भूनकर तैयार किया जाता है। इसलिए इसमे पोषक तत्व लंबे समय तक संग्रहित रहते हैं। इसके अलावा सत्तू को किसी डब्बे में बंद करके लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है। सत्तू में लंबे समय तक पोषक तत्व संग्रहित रहने के कारण सत्तू का उपयोग तत्काल ऊर्जा प्राप्त करने के लिए बेहद किया जाता हैं। इसके अलावा ये वजन घटाने, मधुमेह जैसी अनेक बीमारियों के लिए फ़ायदेमंद होता है। चलिये इसके फ़ायदों के बारे में विस्तार से जानते है-
वजन घटाने के लिए
सत्तू तत्काल ऊर्जा प्राप्त करने और वजन घटाने में काफी फ़ायदेमंद होता है। सत्तू में अघुलनशील,घुलनशील फाइबर की अच्छी मात्रा मौजूद होती हैं। जो मानव शरीर की भूख को नियंत्रण करती है और साथ हीं वजन घटाने मर सहायक होता है। सत्तू में मौजूद फाइबर शरीर की अतिरिक्त वसा को कम करती हैं और ज्यादा भूख लगने की समस्या को खत्म करती है। क्योंकि ज्यादा भूख लगने के कारण बार बार भोजन करने से वजन बढ़ने का मुख्य कारण होता हैं। तो यदि आप शरीर मे ऊर्जा प्राप्त करना और इसके साथ हीं वजन नियंत्रित करना चाहते है तो सत्तू को अपने आहार में ज़रूर शामिल कर ले।
रक्तचाप नियंत्रित करने में फ़ायदेमंद
सत्तू उच्च रक्तचाप से परेशान रोगियों के उपचार के लिए बेहद फ़ायदेमंद माना जाता हैं। सोडियम की बड़ी मात्रा उच्च रक्त चाप के स्तर को बढ़ाता है। लेकिन वही सत्तू में बहुत कम सोडियम की मात्रा होती है और इसमे मौजूद अन्य पोषक तत्वों की बड़ी मात्रा रक्तचाप को विनिमित करने में मदद करते हैं।
गर्ववस्था में महिलाओं के लिए फ़ायदेमंद
सत्तू गर्ववस्था महिलाओं के लिए आज रामबाण औषधि हैं।जो महिलाएं मासिक धर्म के समय कमज़ोरी महसूस करती है। उनके लिए सत्तू सबसे अच्छी प्राकृतिक औषधि है। यदि मासिक धर्म के समय सत्तू का नियमित सेवन किया जाए तो इससे महिलाओं में होने वाली कमज़ोरी का सामना करना नही होगा क्योंकि सत्तू शरीर मे खोए हुए पोषक तत्व की भरपाई करने में काफी मदद करता है। जो कि महिलाओं मासिक धर्म मे होने वाली कमजोरी का मुख्य कारण होते हैं। इसके अलावा सत्तू में मौजूद पोषक तत्व माँ के साथ साथ बच्चे के लिए बेहद फ़ायदेमंद होते है। इसलिए महिलाओं को इसका सेवन अवश्य करना चाहिए
वृद्धावस्था में फ़ायदेमंद
सत्तू मुख्य रूप से ऊर्जा का स्रोत होता है। इसका सेवन करने से शरीर को तत्काल ऊर्जा प्राप्त हो जाती है। इसलिए सत्तू वृद्धावस्था में बहुत फ़ायदेमंद होता है। क्योंकि आज उम्र बढ़ने के साथ- साथ व्यक्ति अनेक समस्याओं से ग्रसित होने लगते है। बुढ़ापे में हर व्यक्ति को नई ऊर्जा की आवश्यकता होती हैं। ऐसे में यदि ऊर्जा के स्रोत सत्तू का सेवन किया जाए तो यह बुढ़ापे के लिए बहुत लाभदायक होता हैं। इसके अलावा सत्तू में प्रोटीन की अच्छी मात्रा पायी जाती है जो पेट की समस्याओं के स्वास्थ को बेहतर करती हैं।
आज इस लेख में हमने सत्तू के पोषक तत्व और उनसे होने वाले फ़ायदों सत्तू के फायदे (sattu Benefit in Hindi) के बारे जाना। आशा करता हूँ कि आपको इस लेख में सत्तू के बताये गए फायदे आपके लिए फ़ायदेमंद साबित होंगे। यदि आपको सत्तू के बताये गए फायदे फ़ायदेमंद हो तो इस लेख को शेयर ज़रूर करे।
Benefits of fennel In Hindi सौंफ के फायदे
Lemon Grass In Hindi लेमन ग्रास के फायदे
Benefits Of Eating Gram in Hindi चने खाने के फायदे
How To Take Care Of Children’s Skin In Winter in Hindi
Benefits Of Eating Bay Leaf In Hindi तेज पत्ता खाने के फायदे
Spinach Benefits In Hindi पालक खाने फायदे
Ways To Reduce Belly Fat Top Tips In Hindi पेट की चर्बी कम करने के उपाय