भारतीय किसान संघ के नेता राकेश टिकैत के संयुक्त राष्ट्र से जुड़े बयान पर भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने तंज कसा है। चाहर ने कहा- क्या टिकैत ने भारत को बदनाम करने के लिए कोई ठेका लिया है? उन्होंने शनिवार को किसान नेता पर देश को बदनाम करने का आरोप लगाया और उन्हें अपने शब्दों को ध्यान से चुनने की चेतावनी दी।

हालांकि, अब राकेश टिकैत संयुक्त राष्ट्र जाने की बात से पलट गए हैं। टिकैत ने बताया कि हमने तो ये कहा था कि 26 जनवरी की घटना की निष्पक्ष जांच हो जाए। अगर यहां की एजेंसी जांच नहीं कर रही है तो क्या हम संयुक्त राष्ट्र में जाएं? उन्होंने आगे का कि भारत सरकार बातचीत करना चाहती है तो हम तैयार हैं।